सोहा अली खान के घर आया ‘नया मेहमान’
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान इन दिनों बहुत ही खुश हैं । क्योंकि एक बार फिर से वह बुआ बनने जा रही हैं। वह जल्ह ही अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान के घर आने वाले नये मेहमान का स्वागत करने के लिए बेताब बैठी हुई हैं। हालांकि करीना की डिलेवरी होने से पहले सोहा अली खान ने अपने घर में एक नए सदस्य का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हमारी बिल्डिंग में पुरी आपका स्वागत है! हमारे घर में और हमारे जीवन में इस खुशी को लाने के लिए सुमित और रवनीत आपको धन्यवाद...। हमें पुरी के साथ कुछ वक्त बिताने में खुशी होगी। सोहा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को आप देख सकते हैं कि वह एक नन्हे से डॉगी के साथ कितनी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में सोहा डॉगी को अपनी गोद में लिए कितने प्यार से सहला रही हैं। वीडियो में सोहा के साथ उनकी बेटी इनाया नॉमी खेमू भी डॉगी को प्यार करती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सैफ अली खान और सोहा अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई-बहन अपनी ब्रैंड हाउस आॅफ पटौदी के लिए फोटोशूट करवाया है। वीडियो में दोनों भाई- बहन का लुक देखने लायक था। इस वीडियो में सोहा अली खान बोटल ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आई थीं। वहीं सैफ अली खान कुर्ता और जींस में नजर आए थे।

पाठको की राय